डाउन सिन्ड्रोम क्या है इनके दो प्रमुख लक्षण लिखिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:02

डाउन सिंड्रोम जिसे ट्राइसोमी 21 के नाम से भी जाना जाता है, एक आनुवांशिक विकार है जो क्रोमोसोम 21 की तीसरी प्रतिलिपि के सभी या किसी भी हिस्से की उपस्थिति के कारण होता है। डाउन सिंड्रोम एक जेनेटिक कंडिशन है, जिसमें शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी काफी धीरे होता है। यह स्थिति जीवन भर के लिए रहती है, लेकिन प्रॉपर देखभाल के साथ डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome) वाले लोग स्वस्थ रूप से बड़े हो सकते हैं और सामान्य तरीके से समाज में उठ बैठ सकते हैं।

आमतौर पर जन्म के समय डाउन सिंड्रोम वाले शिशुओं में कुछ विशिष्ट लक्षण होते हैं. फ्लैट चेहरा, बादाम शेप आंखें, उभरी हुई जीब, हाथों में लकीरें, सिर, कान, उंगलियां छोटी-चौड़ी होती हैं. बच्चों का कद छोटा होता है. इस बीमारी से पीड़ित बच्चे सामान्य बच्चों से अलग व्यवहार करते हैं.

इसके सामान्य लक्षण हैं जैसे हम आपको नीचे बता रहे हैं:


चेहरे के फ्लैट फीचर।
सिर का छोटा आकार।
गर्दन छोटी रह जाना।
छोटा मुंह और उभरी हुई जीभ।
मांसपेशियां कमजोर रह जाना।
दोनों पैर के अंगूठों के बीच अंतर।
चौड़ा हाथ और छोटी उंगलियां।
वजन और लंबाई औसत रूप से कम होना।



ऊपर दिए गए कुछ लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको किसी लक्षण से परेशानी है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info